UPSC EPFO Notification 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर UPSC EPFO भर्ती 2025 का ऐलान कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग में इस UPSC EPFO भर्ती के तहत प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त के 230 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है आवेदन 29 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो चुके हैं जिनकी अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है आगे इस पोस्ट में UPSC EPFO Notification से संबंधित नोटिफिकेशन की जानकारी, आवेदन तिथियां, आयु सीमा, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया जैसी जरूरी जानकारी इस पोस्ट में नीचे दी गई है।
UPSC EPFO Notification 2025 Overview (भर्ती विवरण)
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | UPSC EPFO Recruitment 2025 |
आयोग | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
पद नाम | EO/AO और APFC |
कुल पद | 230 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 29 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2025 |
योग्यता | स्नातक डिग्री |
अधिकतम आयु सीमा | EO/AO: 30 वर्ष, APFC: 35 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षण |
वेतन | ₹47,600 – ₹1,51,100 प्रति माह + भत्ते |
ऑफिशियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC EPFO Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी में EPFO भर्ती 2025 के लिए अधिकारी के नोटिफिकेशन 22 जुलाई 2025 को जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। फॉर्म में किसी प्रकार के सुधार के लिए अयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अवसर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि और परिणाम से जुड़ी जानकारी बाद में आयोग द्वारा घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर यूपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ताजा अपडेट चेक करते रहे।UPSC EPFO Application fees (आवेदन शुल्क)
UPSC EPFO 2025 भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए भी किया जा सकता है। आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें और भुगतान की रसीद अवश्य सुरक्षित रखें।UPSC EPFO Age Limit (आयु सीमा)
UPSC EPFO 2025 भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2025 से मापी जाएगी। प्रवर्तन अधिकारी (EO) और लेखा अधिकारी (AO) पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़नी चाहिए।UPSC EPFO Education Qualification (एजुकेशन क्वालीफिकेशन)
EPFO भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। EO/AO पदों के लिए कुल 156 रिक्तियां उपलब्ध है, जबकि APFC पदों के लिए 74 पद आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 230 पदों पर भर्ती की जा रही है। पात्रता की संपूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन का अध्ययन आवश्यक करें।UPSC EPFO Selection Process (चयन प्रक्रिया)
UPSC EPFO भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चरण चार चरणों में किया जाएगा पहले लिखित परीक्षा, साक्षात्कार इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में चिकित्सा परीक्षण। प्रत्येक चरणों को पास करना अनिवार्य है। चयन सूची में स्थान पाने के लिए उम्मीदवारों को सभी चरणों की तैयारी गंभीरता से करनी चाहिए।UPSC EPFO Salary (वेतन)
UPSC EPFO में चयनित अभ्यर्थियों को ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रतिमा वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें HRA, DA, TA और अन्य सरकारी भत्ते पात्रता और नियम अनुसार अनुसार अतिरिक्त भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि यह पद न केवल एक सरकारी नौकरी है बल्कि इसमें बेहतर वेतन और कार्य सुरक्षा भी सुनिश्चित है।UPSC EPFO Application Process (आवेदन प्रक्रिया)
जो उम्मीदवार इस UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले आयोग की ऑफिशल वेबसाइट UPSC.GOV.IN पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है उम्मीदवारो नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:- ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- UPSC EPFO Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फार्म सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख ले।
UPSC EPFO Important Link (महत्वपूर्ण लिंक)
ऑफिशल वेबसाइट लिंकनोटिफिकेशन लिक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
FAQ
Q1. UPSC EPFO भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?
उत्तर: यह नोटिफिकेशन 22 जुलाई 2025 को जारी हुआ है।
Q2. UPSC EPFO भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है।
Q3. UPSC EPFO भर्ती में कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है?
उत्तर: कुल 230 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Q4. UPSC EPFO भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Q5. चयन प्रक्रिया में कितने चरण होंगे?
उत्तर: चयन चार चरणों में होगा – लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण।
إرسال تعليق
Please write a comment