FCI RECRUITMENT 2025: 33,566 पदों पर बंपर सरकारी भर्ती शुरू, जाने चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन तिथियाँ

FCI RECRUITMENT 2025

FCI Recruitment 2025:
भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए 33,566 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से भारतीय खाद्य निगम ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट fci.gov.in पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस FCI Recruitment 2025 के ऑनलाइन आवेदन ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होंगे जिसकी अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। पात्रता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आगे इस पोस्ट में भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती से संबंधित आवेदन शुल्क, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया जैसी सभी जानकारी इस पोस्ट में नीचे दी गई है।

FCI RECRUITMENT 2025: 33,566 पदों पर बंपर सरकारी भर्ती शुरू, जाने चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन तिथियाँ


FCI Recruitment Notification 2025 Overview (भर्ती विवरण)

भर्ती विवरण
संस्थान का नाम भारतीय खाद्य निगम (FCI)
भर्ती का नाम एफसीआई ग्रेड 3 भर्ती 2025
कुल पदों की संख्या 33,566 पद
पदों का नाम मैनेजर, असिस्टेंट ग्रेड-III, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, वॉचमैन आदि
योग्यता पद के अनुसार स्नातक/ B.Com/ MBA/ CA/ ICWA/ B.Tech/ M.A. Hindi आदि
आवेदन प्रारंभ तिथि 28 अक्टूबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025
आयु सीमा 21 से 28 वर्ष (हिंदी मैनेजर के लिए 35 वर्ष तक), आरक्षित वर्ग को छूट लागू
आवेदन शुल्क UR/OBC/EWS: ₹800, SC/ST/PwD: ₹0
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा, साक्षात्कार, प्रशिक्षण
वेतनमान ₹28,000 से ₹1,40,000 प्रतिमाह + DA, HRA, अन्य भत्ते
आवेदन मोड ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in

FCI Recruitment Important Dates (आवेदन तिथियां)

भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

FCI RECRUITMENT 2025: 33,566 पदों पर बंपर सरकारी भर्ती शुरू, जाने चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन तिथियाँ

FCI Recruitment Application Fees (आवेदन शुल्क)

भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है जिसमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹800 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी पीडब्लूडी एवं अन्य कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹0 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

FCI Recruitment Age Limit (आयु सीमा)

भारतीय खाद्य निगम एफसीआई द्वारा जारी FCI भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु सीमा 21 बर्ष एवं प्रबंधक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है जबकि प्रबंधक हिंदी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक हो सकती है। सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी गई है अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी को 3 वर्ष जबकि एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। एफसीआई के विभाग के कर्मचारी यदि आवेदन करते हैं तो उन्हें 50 वर्ष तक की आयु तक पात्रता दी गई है। वही विकलांग उम्मीदवार पीडब्ल्यूडी को भी छूट का लाभ मिलेगा पीडब्ल्यूडी जनरल को 10 वर्ष पीडब्ल्यूडी ओबीसी को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूडी एससी-एसटी को 15 वर्ष तक की छूट दी जाती है। इसके अलावा आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार जारी भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

FCI RECRUITMENT 2025: 33,566 पदों पर बंपर सरकारी भर्ती शुरू, जाने चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन तिथियाँ

FCI Recruitment Education Qualification and Vacancy Details (एजुकेशन क्वालीफिकेशन और रिक्तियों विवरण)

भारतीय खाद्य निगम FCI द्वारा आयोजित FCI भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग क्षेत्र की योग्यता निर्धारित की गई है। प्रबंधक सामान्य (डिपो) और मूवमेंट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री या CA/ICWA/CS जैसी प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए।

प्रबंधक लेखा के लिए आवेदक के पास या CA/ICWA/ICSI की सदस्यता होनी चाहिए या फिर बीकॉम के साथ एमबीए फाइनेंस या संकट की डिग्री मान्यता प्राप्त संस्था से होना अनिवार्य है।

प्रबंधक तकनीकी पद के लिए कृषि में बीएससी या बीटेक या बी की डिग्री आवश्यकता है।

प्रबंधक सिविल इंजीनियर पद हेतु सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और प्रबंधक इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल पद हेतु इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

वही प्रबंधक हिंदी पद के लिए हिंदी में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री अनिवार्य है साथी ग्रेजुएट लेवल पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में होना चाहिए साथ ही हिंदी अंग्रेजी अनुवाद या पारिभाषिक कार्य में कम से कम पांच वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है विशेष रूप से तकनीक या वैज्ञानिक क्षेत्र में।

FCI Recruitment Selection Process (चयन प्रक्रिया)

भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं साक्षात्कार व प्रशिक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

FCI Recruitment Salary (वेतन)

भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया FCI में विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं जिसमें मैनेजर ग्रेट 2 पद पर शुरुआती बेसिक पे ₹40000 होता है, जो भत्तों को मिलकर लगभग ₹71000 प्रतिमाह तक पहुंच जाता है। असिस्टेंट ग्रेड 3 को ₹28000 बेसिक पे साथ कुल वेतन लगभग ₹40900 मिलता है। वहीं जूनियर इंजीनियर स्टेनो टाइपिस्ट और वॉचमैन जैसे अन्य पदों के वेतन भी पद के अनुसार तय है साथ ही DA, HRA, मेडिकल, ट्राइबल और पेंशन जैसी सुविधाएं भी शामिल होती है।

FCI Recruitment Application Process (आवेदन प्रक्रिया)

भारतीय खाद्य निगम की ओर से FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिएए 515 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए FCI Recruitment 2025 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक फिल कर लें जिसमें व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता, पात्रता एवं भर्ती से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
  4. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
  6. सभी जानकारी को दोबारा जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  7. आवेदन जमा करने के बाद रशीद या आवेदन को सुरक्षित रखें, यह भविष्य के लिए आवश्यक हो सकती हैं।

FCI Recruitment Important Link (महत्वपूर्ण लिंक)

ऑफिशल वेबसाइट लिंक
ऑफिशल नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक

FAQ

Q1. FCI Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
Ans. FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं।


Q2. FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 में कुल कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएगी?
Ans. कुल 33,566 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।


Q3. FCI Recruitment 2025 की आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।


Q4. FCI Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
Ans. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपए एवं एससी/एसटी वर्ग के लिए शून्य रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।


Q5. FCI Recruitment 2025 क्या एक सरकारी नौकरी है?
Ans. FCI ग्रेड 3 भर्ती 2025 एक केंद्र सरकार के अधीन आने बाली सरकारी नौकरी है।

Post a Comment

Please write a comment

और नया पुराने

 

https://www.jobeducation.in/