PSSSB Group B Recruitment 2025: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर PSSSB Group B भर्ती के वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, जिला कोषाध्यक्ष, ट्रेजरी अधिकारी, उपमंडल अधिकारी (सिविल), और अनुभाग अधिकारी (सिविल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2025 के लिए 367 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से PSSSB ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस PSSSB Group B Recruitment 2025 के ऑनलाइन आवेदन ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार 22 जुलाई 2025 से प्रारंभ होंगे जिसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पात्रता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आगे इस पोस्ट में PSSSB Group B भर्ती से संबंधित आवेदन शुल्क, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया जैसी सभी जानकारी इस पोस्ट में नीचे दी गई है।
PSSSB Group B Recruitment Notification 2025 Overview (भर्ती विवरण)
बिंदु | विवरण |
---|---|
संस्थान का नाम | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) |
भर्ती का नाम | PSSSB Group B भर्ती 2025 |
कुल पदों की संख्या | 367 पद |
पदों का नाम | सीनियर असिस्टेंट, जूनियर ऑडिटर, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर, ट्रेजरी ऑफिसर, सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल), सेक्शन ऑफिसर (सिविल व इलेक्ट्रिकल) |
योग्यता | पद अनुसार स्नातक डिग्री/डिप्लोमा + संबंधित योग्यता व अनुभव |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 22 जुलाई 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2025 |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
आवेदन शुल्क | सामान्य/खिलाड़ी/स्वतंत्रता सेनानी: ₹1000, OBC/EWS/SC/ST/PwD: ₹250, पूर्व सैनिक: ₹200 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण |
वेतनमान | PSSSB नियम अनुसार मासिक वेतन + अन्य भत्ते |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | sssb.punjab.gov.in |
PSSSB Group B Recruitment Important Dates (आवेदन तिथियां)
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर PSSSB Group B भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2025 से प्रारंभ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।PSSSB Group B Recruitment Application Fees (आवेदन शुल्क)
PSSSB Group B भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है जिसमें सामान्य, स्वतंत्रता सेनानी, खेल, वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250 तो वही भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।PSSSB Group B Recruitment Age Limit (आयु सीमा)
PSSSB Group B भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा PSSSB के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार जारी PSSSB की ओर से पीएसएसएसबी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।PSSSB Group B Recruitment Education Qualification and Vacancy Details (एजुकेशन क्वालीफिकेशन और रिक्तियों विवरण)
पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|
सीनियर असिस्टेंट | 245 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री + 120 घंटे का कंप्यूटर/आईटी कोर्स + टाइपिंग टेस्ट |
जूनियर ऑडिटर (लोकल ऑडिट) | 62 | बी.कॉम या एम.कॉम या समकक्ष योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्था से |
जूनियर ऑडिटर (ट्रेजरी व अकाउंट्स) | 14 | बी.कॉम या एम.कॉम के साथ अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड |
डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर | 01 | किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष |
ट्रेजरी ऑफिसर | 36 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) | 02 | सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या डिप्लोमा + अनुभव |
सेक्शन ऑफिसर (सिविल) | 04 | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बैचलर डिग्री |
सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) | 03 | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री |
कुल पद | 367 | — |
PSSSB Group B Recruitment Selection Process (चयन प्रक्रिया)
PSSSB Group B भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, अंत में चिकित्सा परीक्षण के द्वारा की जाएगी।PSSSB Group B Recruitment Salary (वेतन)
PSSSB Group B भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट बाइस यह पीएसएसएसबी के नियम अनुसार मासिक वेतन और अन्य भत्ते उम्मीदवारों की बैंक अकाउंट में प्रतिमाह सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।PSSSB Group B Recruitment Application Process (आवेदन प्रक्रिया)
PSSSB Group B भर्ती 2025 के लिए 367 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए PSSSB Group B Recruitment 2025 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक फिल कर लें जिसमें व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता, पात्रता एवं भर्ती से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
- सभी जानकारी को दोबारा जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन जमा करने के बाद रशीद या आवेदन को सुरक्षित रखें, यह भविष्य के लिए आवश्यक हो सकती हैं।
PSSSB Group B Recruitment Important Link (महत्वपूर्ण लिंक)
ऑफिशल वेबसाइट लिंकऑफिशल नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
FAQ
Q1. PSSSB Group B भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू हुए हैं?Ans. ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है।
Q2. PSSSB Group B भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति होगी?
Ans. कुल 367 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Q3. PSSSB Group B भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
Ans. सामान्य स्वतंत्रता सेनानी व खेल श्रेणी के लिए ₹1000 इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए 250 और पूर्व सैनिक के लिए ₹200 आवेदन शुल्क निर्धारित है।
Q4. PSSSB Group B भर्ती में आयु सीमा क्या है?
Ans. उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी
Q5. PSSSB Group B भर्ती मैं कौन-कौन से पद शामिल है और शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. इस भर्ती में सीनियर असिस्टेंट, जूनियर ऑडिटर, ट्रेजरी ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर, सेक्शन ऑफिसर जैसे पद शामिल है। अधिकांश पदों के लिए स्नातक डिग्री व संबंधित योग्यता आवश्यकहै।
एक टिप्पणी भेजें
Please write a comment