SBI CBO Exam News 2025: भारतीय स्टेट बैंक CBO भर्ती 2025 को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में एसबीआई ने 2600 पदों पर निकली CBO सर्किल पोस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी ऐसी उम्मीदवार है जिन्होंने एसबीआई सीबीओ भर्ती 2025 के लिए अप्लाई किया था तो यह खबर आपके लिए ही है। आपको बता दे की एसबीआई की तरफ से CBO एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीद भवन अपना एडमिट कार्ड विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI CBO भर्ती में पदों का विवरण जाने
भारतीय स्टेट बैंक CBO भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण भी आपके लिए जान लेना आवश्यक है। आपको बता दें कि रिक्तियों का विवरण कुछ इस प्रकार निर्धारित किया गया है। जिसमें SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 387 नियमित और 107 बैकलॉग पद निर्धारित किए गए हैं वहीं ST वर्ग के लिए 190 नियमित और 146 बैकलॉग पद निर्धारित किए गए हैं और OBC के लिए 697 नियमित और 111 बैकलॉग पद विभागीय तौर पर निर्धारित किए गए हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस के बारे में बात करें तो 226 पद और सामान्य वर्ग की उम्मीदवारों के लिए लगभग 1066 पद विभाग ने निर्धारित किए हैं। जिसके लिए उम्मीदवार अपनी श्रेणी अनुसार पदों का विवरण देख सकते हैं।
SBI CBO परीक्षा पैटर्न 2025
भारतीय स्टेट बैंक CBO भर्ती 2025 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो दो चरणों में आयोजित होगी आपको बता दें कि इस भर्ती में कुल 120 अंकों के वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी। यह दोनों परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी और अभ्यर्थियों को वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करके देने होंगे वहीं वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद ही वर्णनात्मक परीक्षा की आयोजित की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वस्तुनिष्ठ परीक्षा केवल 2 घंटे की होगी। वही इसमें 120 अंकों के चार खंड शामिल होंगे। और आपको बता दें कि हर खंड के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इसके तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा होगी जिसकी अवधि 30 मिनट होगी। परीक्षा अंग्रेजी भाषा पर आधारित होगी जिसमें पत्र लेखन और निबंध से जुड़े कुछ 50 अंकों के दो प्रश्न पूछे जाएंगे जो सभी उम्मीदवारों को देना अनिवार है।
SBI CBO एडमिट कार्ड इस प्रकार देखें
भारतीय स्टेट बैंक CBO भर्ती 2025 की ऑनलाइन माध्यम से होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को विभाग की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर चले जाना है वहां होम पेज पर सर्कल बेस्ट ऑफीसर एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक कर लेना है। इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट कर देना है। अब एडमिट कार्ड आपके सामने होगा जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
Please write a comment